Taja Samachar LIVE: चक्रवात को लेकर 3 राज्यों में हाई अलर्ट, MCD उपचुनाव में वोटिंग संपन्न, 3 दिसंबर को नतीजे
Aaj Ka Taza Samachar LIVE: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 30 नवंबर 2025 का दिन है। चक्रवाती तूफान दित्वाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। इससे पहले दित्वाह श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचा चुका है, जहां 150 से अधिक लोगों की मौत हुई और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। IMD के मुताबिक तूफान तट के बेहद पास से गुजरेगा करीब 50 किलोमीटर और शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा। दूसरी ओर दिल्ली में आज MCD उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 12 वार्डों में AAP और BJP के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की जाएगी।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर!












Click it and Unblock the Notifications