LIVE: आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी ना थकेगी: सीएम रेखा गुप्ता

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: अमेरिका में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, उसकी रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता नापी गई है तो वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है उसे फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Aug 22, 2025, 1:33 PM IST

'सुप्रीम कोर्ट के संशोधित निर्देशों का स्वागत करता हूं'

मैं आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के संशोधित निर्देशों का स्वागत करता हूं, क्योंकि यह पशु कल्याण और जन सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। यह दृष्टिकोण न केवल करुणामय है, बल्कि वैज्ञानिक तर्क पर आधारित भी है: राहुल गांधी
Aug 22, 2025, 1:31 PM IST

LIVE: आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी ना थकेगी: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली में यमुना के इस तरफ बहुत बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और मां यमुना के स्वच्छ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, मां यमुना समय के साथ और भी सुंदर और सुंदर दिखने लगेंगी। पूरे यमुनापार में पानी की लाइनें और सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। जहां कहीं भी पानी की पाइपलाइन नहीं है, वहां पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जहाँ कहीं भी पार्किंग की समस्या है, वहाँ मल्टीपल पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जहां कहीं भी शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाए जाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी। जब तक दिल्ली को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, वो आपके साथ लड़ती रहेंगी। आपके साथ निरंतर लड़ते रहना मेरा प्रण है: सीएम रेखा गुप्ता
Aug 22, 2025, 12:08 PM IST

'बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग'

'बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग', बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। 1.12 करोड़ लोगों को फायदा होगा... सभी को मुफ्त घरेलू बिजली दी जाएगी... 39 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे... आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी... केंद्र से हर तरह की मदद लेकर नए उद्योग लगाए जाएंगे..."गयाजी में बोले CM नीतीश कुमार
Aug 22, 2025, 12:07 PM IST

ट्रक ड्राइवरों के लिए अमेरिकी वीजा बंद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने गुरुवार को ट्रक ड्राइवरों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करना अचानक बंद कर दिया, क्योंकि देश में अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय चालक की घातक दुर्घटना ने राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया था।
Aug 22, 2025, 11:50 AM IST

'तेजस्वी यादव ने कभी विश्वविद्यालय भी नहीं देखा'

जिन लोगों को जनता कभी सत्ता में नहीं आने देगी, उनकी नीतियों की नकल करने की क्या ज़रूरत है? बिहार में दूरदर्शी नेतृत्व है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के निर्माता हैं...बिहार अब देश के विकासशील राज्यों में शामिल है...हमें किसी की नीति की नकल करने की ज़रूरत नहीं है..तेजस्वी यादव ने कभी विश्वविद्यालय भी नहीं देखा है..जनता ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं करती है:राजीव रंजन प्रसाद
Aug 22, 2025, 11:39 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 13000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए गया जी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।
Aug 22, 2025, 9:10 AM IST

गंदी नाली के कीड़े बदबू फैलाते हैं'

Tej Pratap Yadav: 'गंदी नाली के कीड़े बदबू फैलाते हैं', तेज के Twitter बम के बाद मचा हड़कंप, आज होगा खुलासा
Aug 22, 2025, 9:07 AM IST

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार प्राथमिकता है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार प्राथमिकता है। उनका बार-बार बिहार आना, मुझे लगता है कि पिछले एक साल में यह उनका नौवां बिहार दौरा होगा। 'विकसित बिहार' का संकल्प उनकी प्राथमिकता है और उनके लगातार दौरे इसे दर्शाते हैं। आज भी, वह बिहार के लोगों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे: चिराग पासवान
Aug 22, 2025, 9:06 AM IST

एल्विश के घर फायरिंग करने वाले शूटर का पुलिस के साथ एनकाउंटर

Elvish House Firing Case: एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले शूटर का पुलिस से एनकाउंटर, फरीदाबाद में गिरफ्तार
Aug 22, 2025, 9:05 AM IST

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन-एक्टर जसविंदर भल्ला

Jaswinder Bhalla: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला, 65 की उम्र में ली अंतिम सांसे
Aug 22, 2025, 9:04 AM IST

अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके

अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+