LIVE: PAK-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से 2024 तक आए अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: देश के कई राज्यों में मौसम काफी खराब है, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की विक्ट्री परेड से ठीक पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को एक साथ देखकर भड़क गए हैं और उन्होंने अपना गुस्सा एक्स पर एक पोस्ट लिखकर जाहिर भी किया है। पल-पल की जानकारी के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Aaj Ka Taaja Samachar Live

LIVE Feed
Sep 03, 2025, 2:23 PM IST

CAA पर केंद्र का बड़ा फैसला

गृह मंत्रालय ने आदेश दिया कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2024 तक भारत आए अल्पसंख्यक बिना पासपोर्ट-वीजा के रह सकेंगे।
Sep 03, 2025, 12:39 PM IST

पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे
Sep 03, 2025, 11:03 AM IST

एक महीने का वेतन दान

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आप विधायक और सांसद पंजाब बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन दान करेंगे
Sep 03, 2025, 10:41 AM IST

PM Modi के दौरे से पहले BJP की बैठक

Bihar Election 2025: PM Modi के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, सीट बंटवारे और वोटर अधिकार यात्रा पर मंथन
Sep 03, 2025, 10:40 AM IST

नोवाक जोकोविच का US ओपन में धमाल

नोवाक जोकोविच का US ओपन में धमाल, टाइटल जीत से 2 कदम दूर, कई भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ से ज्यादा इनामी राशि
Sep 03, 2025, 10:39 AM IST

GST Council Meeting: क्या होगा सस्ता और क्या महंगा?

GST Council Meeting: क्या होगा सस्ता और क्या महंगा? जीएसटी काउंसिल की बैठक आज
Sep 03, 2025, 10:38 AM IST

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज, 3 सितंबर को नई दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक करेंगे।
Sep 03, 2025, 10:37 AM IST

कोबरा बटालियन से मिले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर 'ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट' को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
Sep 03, 2025, 10:36 AM IST

जम्मू -कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार

लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी में पानी भर जाने से अखनूर के कोटली गांव के कई घर जलमग्न हो गए।
Sep 03, 2025, 9:19 AM IST

पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो मतदाता पहचान पत्र

पवन खेड़ा के बाद, उनकी पत्नी कोटा नीलिमा भी दो मतदाता पहचान पत्रों को लेकर भाजपा के निशाने पर, अमित मालवीया ने किया Tweet
Sep 03, 2025, 9:17 AM IST

भाजपा नेता राकेश सिंह अरेस्ट

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में भाजपा नेता राकेश सिंह को कोलकाता पुलिस की एक टीम ने कल रात मार्बेला पीएस क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया: कोलकाता पुलिस
Sep 03, 2025, 9:15 AM IST

दिल्ली में बढ़ता जा रहा बाढ़ का खतरा

दिल्ली में बढ़ता जा रहा बाढ़ का खतरा, 206 मीटर से ज्यादा हुआ यमुना का जल स्तर, आज भी अलर्ट जारी।
Sep 03, 2025, 9:15 AM IST

पुतिन और किम जोंग पर भड़के ट्रंप

अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं: ट्रंप
पुतिन और किम जोंग पर भड़के ट्रंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+