नोवाक जोकोविच का US ओपन में धमाल, टाइटल जीत से 2 कदम दूर, कई भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ से ज्यादा इनामी राशि
Novak Djokovic: टेनिस जगत में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का एक अलग रुतबा और नाम है। यूएस ओपन में भी वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन कर रहे हैं। जोकोविच अब टाइटल जीतने से महज 2 ही कदम दूर हैं। इवेंट अब तेजी से समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है।
चौथी वरियता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल खेला। उन्होंने मुकाबला 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से जीता। इस जीत के साथ जोकोविच ने फ्रिट्ज़ के खिलाफ अपने हेड टू हेड रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा दिया है। सर्बियाई खिलाड़ी अब फ्रिट्ज़ के खिलाफ 11-0 की शानदार बढ़त ले चुके हैं।

53वें ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल के करीब
साथ ही उन्होंने अपने रिकॉर्ड में और बेहतरीन सुधार करते हुए 53वाँ ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल खेलने की तरफ कदम बढ़ाए हैं, यूएस ओपन में वह 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। हालांकि सेमीफाइनल में जोकोविच का काम आसान नहीं होने वाला है। वहां उनका सामना कार्लोस अल्कराज से होना है, जो कम उम्र में टेनिस जगत में दिग्गज खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को मुकाबला होगा।
भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ से ज्यादा है इनाम राशि
अगर जोकोविच फाइनल तक जाकर टाइटल जीत लेते हैं, तो होश उड़ाने वाली इनामी राशि मिलेगी। यह रकम इतनी होगी कि कई भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ इससे कम दिखेगी।
रिकॉर्ड स्तर पर पुरस्कार राशि
यूएस ओपन 2025 की कुल पुरस्कार राशि इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पुरुष और महिला एकल वर्ग के विजेताओं को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग ₹44 करोड़ मिलेंगे। उपविजेता को ₹22 करोड़, जबकि सेमीफ़ाइनल तक पहुँचने वाले खिलाड़ियों को लगभग ₹11.08 करोड़ की राशि दी जाएगी।
क्वार्टरफ़ाइनलिस्ट को कितना मिलेगा पैसा?
क्वार्टरफ़ाइनलिस्ट को ₹5.8 करोड़, चौथे राउंड (R16) तक पहुँचने वालों को ₹3.52 करोड़, तीसरे राउंड के लिए ₹2.08 करोड़, दूसरे राउंड के लिए ₹1.35 करोड़ और पहले राउंड में हारने वाले खिलाड़ी को भी लगभग ₹96.8 लाख मिलेंगे। वहीं, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स विजेता टीमों को भी लगभग ₹8.8 करोड़ की भारी-भरकम राशि मिलेगी।
यह इनामी राशि इतनी है कि भारत के अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव जैसे प्लेयर्स की कुल नेटवर्थ भी इसके सामने कम पड़ जाती है। यूएस ओपन की इनामी राशि में इस बार थोड़ी वृद्धि भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications