Aaj Ka Mausam: केरल में Wipha ने मचाई तबाही, आज भी भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश का रौद्र रूप जारी है, आज भी यहां पर भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है। 27 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-27 और न्यूनताम तापमान 24-26 डिग्री रह सकता है।
तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 122 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -93 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 122 एक्यूआई
'विफा' साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है तो वहीं केरल के कोझिकोड जिले में 'विफा' साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। केरल में 27 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही राज्य में तेज हवाएं भी चलने की आशंका है।
कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
- येलो अलर्ट 27 जुलाई:: पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड।
- ऑरेंज अलर्ट 28 जुलाई: पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड। ऑरेंज अलर्ट (27 जुलाई): कन्नूर, कासरगोड।
आज और कल केरल और लक्षद्वीप में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। तो वहीं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने के आसार है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी है जबकि रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हाई टाइड का अलर्ट आज भी मुंबई के लिए जारी है।
उत्तर प्रदेश में के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
हिमाचल में होगी भारी बारिश
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, में भारी बारिश होने का अनुमान है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications