Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में 14 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके यहां मौसम?
Weather Update Today Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों यानी 14 फरवरी तक मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अभी भी उत्तर भारत में सुबह और शाम को शीतलहर का प्रकोप जारी है।
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होगी।

आने वाले दिनों में 3-5 डिग्री बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ से कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़तोरी की भविष्यवाणी की है।
Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
- मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार सुबह धुंध रहने का अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है।
- आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 23.6 दर्ज किया गया, जो इस मौसम के दौरान सामान्य है, साथ ही आर्द्रता 97 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रही।
IMD Rainfall Alert: किन-किन राज्यों में होगी बारिश?
- आईएमडी के मुताबिक 10 से 13 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में हल्की बारिश होगी।
- 12 से 14 फरवरी के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश होगी।
- मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि आज और 12 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।
- 13-14 फरवरी के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के साथ हल्की तीव्रता वाली आंधी आने की भी संभावना है।
- इसके अलावा, आईएमडी ने आज तेलंगाना में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications