Aaj Ka Mausam: दिल्ली, पंजाब, UP में आज शीतलहर, 8 राज्यों में आंधी, बारिश को लेकर अलर्ट, जानें IMD के अपडेट

Weather Today Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले पांच दिनों में पूरे भारत में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम एजेंसी के मुताबिक, थोड़ी देर की बारिश से राहत के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप फिर से देखने को मिलेगा।

Aaj Ka Mausam

Rainfall: इन राज्यों में होगी बारिश?

  • आईएमडी ने आज (7 फरवरी) अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश या बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • आईएमडी ने यह भी कहा है कि आज यानी 7 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है।
  • मौसम एजेंसी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में तूफान की भी भविष्यवाणी की है।
  • आईएमडी के मुताबिक प्रायद्वीपीय भारत पर एक ट्रफ के प्रभाव के तहत, 9 फरवरी से 11 फरवरी के दौरान उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि होने की संभावना है।
  • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

Cold Wave: शीत लहर किन-किन राज्यो में जारी रहेगा?

  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आज 7 फरवरी को शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

Dense Fog: इन राज्यों में रहेगा घना कोहरा?

  • आज मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • 8 फरवरी और 9 फरवरी 2024 को असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

Delhi Forecast: दिल्ली का मौसम?

  • दिल्ली में अगले दो दिनों तक दिन के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
  • आईएमडी ने आज दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह में धुंध रहने का अनुमान लगाया है।
  • दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+