Aaj Ka Mausam: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, इन राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में मानसून पूरे शबाब पर है, बीते दो दिनों से यहां पर जमकर बरसात हुई है, जिसने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन बरसात के कारण कई जगहों पर जलजमाव हुआ, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फिलहाल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में गुरुवार को पूरे दिन बारिश होने का अनुमान जताया है, उसने लोगों से अपील है कि वो घर से निकलते वक्त मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग ने कहा है 28 जुलाई तक दिल्ली में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 127 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -99 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 127 एक्यूआई

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मराठवाड़ा, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्रों में 120 से 170 मिलीमीटर तक भारी बारिश हुई है। तो वहीं दूसरी ओर अगला सप्ताह मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है (Aaj Ka Mausam)

इसके चलते बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका (Aaj Ka Mausam)

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों जैसे जिन्द, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, नूंह-औरंगाबाद-होडल (हरियाणा), बरौत-बागपत-खेखड़ा-मोदीनगर-पिलखुवा-हापुड़-गुलावठी-सिकंदराबाद (उत्तर प्रदेश) में आंधी-पानी की आशंका है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

उत्तर प्रदेश में के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल में होगी भारी बारिश

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में येलो अलर्ट जारी है।

गुजरात-पंजाब में येलो अलर्ट जारी

अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भी भारी बरसात के आसार हैं।

केरल-कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में orange alert जारी है। तो सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में आज भी येलो अलर्ट जारी है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

पटना, दरभंगा, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण में orange alert जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+