Aaj Ka Mausam: पू्र्वोत्तर में होगी बारिश, बिहार में बरसेंगे बादल, क्या दिल्ली में होगी बरसात?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश ने आफत मचाई हुई है, अक्टूबर का पहला हफ्ता बीत चुका है, इसके बावजूद बरसात का दौर जारी है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है।

आईएमडी के मुताबिक आज फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और बारिश नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 9-10 अक्टूबर को मौसम ड्राई रहेगा, जिससे करवाचौथ के चांद पर असर नहीं पड़ेगा।

Aaj Ka Mausam

आज की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 103 दर्ज किया गया है, जो कि काफी बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 103 एक्यूआई

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर में येलो अलर्ट और मुरैना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, मैहर ऑेरेज अलर्ट है।

पू्र्वोत्तर में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में बारिश के लिए गुरुवार को भी अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

मसूरी, पौड़ी , नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, केदारनाथ-बदरीनाथ में आज भी हल्की बरसात हो सकती है।

UP में फिलहाल बारिश नहीं उमस रहेगी चरम पर

यूपी वालों को फिलहाल बारिश के लिए इंतजार करना होगा, 9 अक्टूबर से अगले 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है, जिसकी वजह से उमस चरम पर रहेगी।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में होगी बरसात

कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+