Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-पानी की आशंका, कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, जानिए अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज आंधी-पानी का अनुमान है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी के मुताबिक 25 अगस्त तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। बारिश के दौरान बिजली भी कड़क सकती है इसलिए आज घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट और ट्रैवल एडवाइजरी देख लें।
यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं। दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 109 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -74 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 109 एक्यूआई
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा , सिक्किम , कर्नाटक में भारी बरसात के आसार हैं तो वहीं यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है।
महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश की आशंका, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों तक रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद आज मायानगरी में राहत है, यहां पर मौसम शुष्क रहने वाला है तो वहीं दूसरी ओर पुणे, ठाणे, अहमदनगर, सोलापुर, सतारा, जालना और नागपुर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट है।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, महोबा, बिजनौर, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, मऊ में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में होगी बरसात
बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश की आशंका है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में येलोअलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications