Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल, क्या दिल्ली में होगी बारिश? जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है लेकिन इस बार आंधी-पानी नहीं बल्कि लोगों को उमस तंग करने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक अब दिल्लीवासी उमस से परेशान रहेंगे।

आज मौसम शुष्क रहेगा और 30 मई से एक बार फिर से आंधी-पानी का दौर शुरू होगा, फिलहाल लोगों को तीन दिन उमस झेलनी पड़ेगी।

Aaj Ka Mausam

आज भी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन ये मेघ बरसेंगे नहीं जिससे उमस वली गर्मी बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है, सोमवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा था।

30-31 मई से दिल्ली-एनसीआर में बरसात होगी

30-31 मई से फिर से दिल्ली-एनसीआर में बरसात होगी, जिसके लिए अभी से अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के कारण राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

वायु गुणवत्ता में सुधार संभव (Aaj Ka Mausam)

बारिश के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता में थोड़ा पहले से सुधार हुआ है, दिल्ली में आज AQI 117 दर्ज किया है( सुबह 6 बजे) , अगर बारिश का दौर जारी रहा, तो निश्चित तौर पर इसमें और भी सुधार देखने को मिलेगा।

सुबह 6 बजे दिल्ली के कुछ स्थानों का AQI निम्नलिखित था

  • पूसा - 117 AQI · मध्यम
  • शादीपुर · 115 AQI · मध्यम
  • पंजाबी बाग - 116 AQI · मध्यम
  • शिवाजी पार्क · 108 AQI · मध्यम

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में आज 'हीटवेव अलर्ट' जारी किया गया है।

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश होने की संभावना (Aaj Ka Mausam)

पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश होने की संभावना है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक , केरल, तमिलवाडु में भारी बारिश की आशंका है और इसलिए अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में आज भी कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट है

तो वहीं महाराष्ट्र में आज भी कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट है, रायगढ़, पूना में भारी बरसात हो सकती है तो वहीं मुंबई में भी हल्की बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+