Aaj Ka Mausam: यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: पूरे देश में बारिश का दौर जारी है, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हो रही है। राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम गीला ही रहेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'आज पूरे दिन राजधानी में बादल छाए रहेंगे और रूक-रूककर बरसात होती रहेगी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।'
'आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21 जुलाई से एक बार फिर से आंधी-पानी का दौर जारी हो सकता है।' अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -93 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -98 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 93 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, तेलंगाना और राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम का अपडेट जांच लें।
उत्तर प्रदेश में के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर में तेज बरसात ओर झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
हिमाचल में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में येलो अलर्ट जारी है।
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी।
केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी
कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, सारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications