Delhi ka Mausam: हीटवेव के दिन पूरे, दिल्ली में बरसे बादल, ठंडी हवाओं ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान, जानिए अपडेट

Weather Updates: आखिरकार दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल ही गई है, आज सुबह मौसम ने यहां करवट ली, गुरुवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिसकी वजह से गर्मी से तप रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।

मौसम विभाग ने इसे प्रीमानसून बारिश का नाम दिया है। उसका अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों के बीच मानसून की एंट्री दिल्ली में हो जाएगी।

Delhi ka Mausam

फिलहाल बारिश और हल्की हवाओं ने लोगों को काफी राहत दी है। फिलहाल अनुमान है कि आज भी दिल्ली का पारा 35 से 36 डिग्री के बीच ही रहेगा और हल्की बारिश शाम तक भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां पर 3 जुलाई तक भारी वर्षा की आशंका को व्यक्त किया है।

वैसे आपको बता दें कि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पहुंच चुका है और कई जगहों पर आज भी बरसात हो सकती है।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: हीटवेव के दिन पूरे, दिल्ली में बरसे बादल, ठंडी हवाओं ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान

    दिल्ली में प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है

    मौसम विभाग ने आज एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में आज मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। तो वहीं दिल्ली में प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 241 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 255 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 258 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 311 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -271 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -311 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में आज बरसात का ही मौसम रहेगा इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+