Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में कोहरा मचाएगा आतंक, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त सर्दी की मार सह रहा है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, मकर संक्रांति के बावजूद ठंडक कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी कई राज्यों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है, जिससे गलन और बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह घना कोहरा और कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे सुबह-सुबह विजिबिलिटी (दृष्टि) कम और जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 3-6°C के आसपास रह सकता है। ट्रेने-फ्लाइट्स सब लेट चल रही हैं। हालांकि दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है। 18 से 20 जनवरी के बीच यहां पर बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 289 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -299 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -219 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -258 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही रेन अलर्ट जारी है , कश्मीर और हिमाचल के कई जिलो में पारा शून्य से नीचे चल रहा है, ये पूरा हफ्ता ऐसे ही रहने वाला है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में ऑरेंज अलर्ट है।

Aaj Ka Mausam: क्या है उत्तर प्रदेश का हाल
पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, पूर्वी यूपी में ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ी हुई है। आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज (इलाहाबाद), गोरखपुर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बरेली, झांसी, और मुरादाबाद में शीतलहर का Yellow Alertt जारी है।हालांकि दोपहर तक धूप निकलने से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
Aaj Ka Mausam: ठंड से कांप रहा बिहार -झारखंड
बिहार में भी 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए रेन अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। पटना, गया, सिवान जैसे इलाकों में दिन भर ठंड का असर रहेगा और धूप कुछ-कुछ समय ही दिख सकती है। कल से यहां पर बरसात का दौर शुरू हो सकता है।

Aaj Ka Mausam: तमिलनाडु, में मौसम रहेगा साफ
कर्नाटक में वैसे तो मौसम शुष्क है लेकिन बेंगलुर समेत कई जिलों में मौसम ठंडा है ,चेन्नई समेत पूरे राज्य में आसमान साफ है, हालांकि शाम तक बरसात हो सकती है तो वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में पाले जैसी स्थिति पैदा हो गई है। तो वहीं हैदराबाद, और अन्य दक्षिणी शहरों में ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी और दिन हल्का गर्म और शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications