Weather Live: IMD ने जारी की दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Today Weather Updates Live: भारत के ज्यादातर हिस्से में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसे में आज मौसम विभाग IMD ने दिल्ली-NCR, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है।
वहीं मानसून कहर बनकर भी बरपा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे राज्यों में भारी हानि हुई है।

ऐसे में मौसम से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव व्लॉग के साथ...
LIVE Feed
देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा
6 अगस्त 2024 को 8:30 से 7 अगस्त 2024 को 5:30 तक विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश हुई। इस अवधि के दौरान पोर्ट ब्लेयर और कार निकोबार दोनों में 3 सेमी बारिश हुई। बिहार के पूर्णिया में भारी बारिश हुई, जहां 5 सेमी बारिश हुई। वहीं गया में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
यूपी में जानिए कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में पूर्वी इलाके के कई जिलों में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के साथ ही लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत के साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications