Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का उलटफेर जारी, आज कहां-कहां होगी बरसात?

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश से परेशान दिल्ली को अब राहत मिलने वाली है क्योंकि आज से लेकर अगले दो-तीन दिन यहां पर बरसात की संभावना नजर नहीं आ रही है, हालांकि अब लोगों को उमस और गर्मी परेशान करने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में अब भयंकर बारिश का दौर बीत चुका है और आने वाले दिनों में अब रफ्तार भी कम होगी।

उसका कहना है कि आज आकाश में बादल जरूर रहेंगे लेकिन वो बरसेंगे नहीं इसलिए उमस चरम पर रहेगी। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 113 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -63 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 118 एक्यूआई

लेकिन दिल्ली के अलावा कई राज्यों में आज भी मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल भी आज मौसम में सुधार देखने को मिलेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज बरसात होगी लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले बारिश की स्पीड धीमी रहेगी।

UP में हल्की से मध्यम बारिश (Aaj Ka Mausam)

लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, में धीमी और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर में आज के लिए येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में होगी बरसात

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में क्या होगी बारिश? (Aaj Ka Mausam)

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी हल्की बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+