Aaj ka Mausam: दिल्ली में अब नहीं होगी बारिश, पंजाब में मानसून का आखिरी दिन, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam (Weather September 20): मौसम में हर दिन नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सितंबर के तीसरे हफ्ते में जहां एक ओर कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, वहीं दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में अब बारिश थमती दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून की विदाई की प्रक्रिया पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से शुरू हो चुकी है, जबकि पूर्वोत्तर से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज यानी 16 सितंबर को देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi Weather: अब छाता रखने की जरूरत नहीं, नहीं होगी बारिश

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश ने तापमान को नीचे जरूर खींचा था, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

Aaj ka Mausam Weather September 16

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद एनसीआर रिजीन में बारिश की संभावना अब खत्म हो चुकी है। हालांकि, हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी होने से उमस थोड़ी कम होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

Punjab Weather: पंजाब में मानसून का आज आखिरी दिन

पंजाब में आज मानसून का आखिरी दिन माना जा रहा है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन यह अब विदाई की बारिश होगी। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री पठानकोट में दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून वापसी प्रक्रिया के वक्त कई इलाकों में गरज-बरस हो सकती है। इस बीच, सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडाला छन्ना इलाके के धुसी बांध पर खतरा मंडराने लगा है।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य: भारी बारिश से अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की जान इस मानसून में जा चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और बंगाल: लगातार हो रही है बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 22 सितंबर तक असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती जिलों में भी तेज बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत: कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं उमस

महाराष्ट्र में भी मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

दक्षिण भारत के शहरों में भी बारिश लोगों को भीगा रही है। खासकर बेंगलुरु में तेज बारिश के साथ उमस ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी है। यहां तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया और आर्द्रता 85% से ज्यादा रही।

कुल मिलाकर, आज का मौसम दो तस्वीरें दिखा रहा है। एक तरफ दिल्ली-NCR और पंजाब जैसे इलाकों में मानसून का असर खत्म हो रहा है, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश अब भी मुसीबत बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई की रफ्तार धीरे-धीरे और तेज होगी, लेकिन फिलहाल देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बारिश भरा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+