Weather Today 4 July: आज बारिश की दस्तक या गर्मी की तपिश? जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
Weather Today 4 July: आज शुक्रवार यानी 4 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मूड बदला-बदला नजर आ रहा है। कहीं सुबह-सुबह बारिश ने राहत दी, तो कहीं गर्मी ने अपना कहर जारी रखा है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों का ताजा मौसम हाल।
नोएडा में आज सुबह करीब 5:30 बजे हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ताजगी आ गई और तापमान कुछ गिरा। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। आने वाले दिनों में गर्मी फिर तेज हो सकती है, खासकर शनिवार को जब तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हवा की गति करीब 3.6 किमी प्रति घंटे है और उमस का असर लोगों को परेशान कर सकता है। अगले हफ्ते तापमान थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत नहीं।
लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। शहर में गर्मी बरकरार है और शनिवार को पारा 39 डिग्री को छू सकता है। हालांकि अगले हफ्ते तापमान थोड़ा स्थिर रहेगा और हल्की राहत मिलने के आसार हैं।
पटना का मौसम
पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति 5.6 किमी प्रति घंटे है और नमी का असर महसूस किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
इंदौर का मौसम
इंदौर में मॉनसून की हलचल बनी हुई है, शुक्रवार को तापमान 28 डिग्री और शनिवार को 23 डिग्री तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। यहां की हवा की गति भी तेज़ है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
जयपुर का मौसम
जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहेगा। शनिवार को यह 37 डिग्री तक जा सकता है, जिससे फिर से गर्मी का अहसास होगा। अगले हफ्ते तापमान हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव के साथ 33 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।
पुणे का मौसम
पुणे में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा। अगले एक हफ्ते तक तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लगातार चल रही हल्की बारिश की वजह से शहर में ठंडक बनी हुई है।
मुंबई का मौसम
मुंबई में आज का तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा और अगले पूरे हफ्ते यही पैटर्न देखने को मिलेगा। समुद्र की ओर से चल रही हवाएं 10 से 13 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
अहमदाबाद का मौसम
अहमदाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। हवा की गति करीब 7.2 किमी प्रति घंटे है, जिससे थोड़ी राहत जरूर महसूस होगी।
हैदराबाद का मौसम
हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहेगा। शनिवार से तापमान थोड़ा गिरकर 30 के नीचे आ सकता है। हवा की गति करीब 9 से 15 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगी, जिससे गर्मी थोड़ी कम महसूस होगी।












Click it and Unblock the Notifications