Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj ka Mausam: कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी-बारिश, वीकेंड पर ट्रैवल से पहले जरूर पढ़ लें आज का मौसम अलर्ट

Aaj ka Mausam kaisa Rahega ( Weather 13 December): देश में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में मौसम ने ऐसा रंग दिखाया है कि सुबह और शाम लोगों को कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। इसी बदले हुए मिजाज के बीच वीकेंड आ गया है और बड़ी संख्या में लोग छोटी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं।

लेकिन सवाल यही है कि कहीं मौसम बिगड़ न जाए और पूरा प्लान खराब न हो जाए। ऐसे में 13 दिसंबर को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है, कहां कोहरे का कहर रहेगा, कहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है, और किन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते हैं आज के मौसम के पूरा हाल।

Aaj ka Mausam 13 December Update

पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवाओं का असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 13 दिसंबर को एक कमजोर लेकिन ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ने वाला है। इसके साथ ही सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम उत्तर पूर्व भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसमें करीब 105 नॉट की रफ्तार से तेज हवाएं 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बह रही हैं। दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है, जिसका असर आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है।

अगले 24 घंटे में देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है और एक दो जगह मध्यम बारिश के दौर भी संभव हैं। तटीय तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा परेशान कर सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला, जबकि बिहार में कई जगह मध्यम कोहरा छाया रहा। उत्तर पूर्व भारत और उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार के कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड (Delhi ka Mausam)

राजधानी दिल्ली में ठंड अब और तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार 13 दिसंबर को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध सड़कों पर छाई रह सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी सुबह और रात की ठंड लोगों को और ज्यादा चुभेगी।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप (Punjab Haryana ka Mausam)

आईएमडी ने संकेत दिए हैं कि 13 और 14 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा के साथ साथ असम और मेघालय में शीतलहर चल सकती है। इन राज्यों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी और सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट (UP ka Mausam)

उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ साथ कोहरे का असर तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल ठंड को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन कोहरे को लेकर 16 दिसंबर तक चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद दो दिनों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। 13 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर घना और बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है।

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में भी यही हाल रहने वाला है। रामपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बदायूं में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ, पुरवा हवाओं और आंशिक बादलों के कारण आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन कोहरे से राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।

उत्तराखंड में बर्फ और शीतलहर का कहर (Uttarakhand Ka Mausam)

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। सुबह के समय सड़कें और खेत पाले की सफेद चादर में ढके नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में धूप कुछ राहत दे रही है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड हाड़ कंपा देने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर और तेज होगी। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे हिमालयी जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और सर्द हवाएं परेशानी बढ़ाएंगी।

बिहार में ठंड और कोहरे से राहत नहीं (Bihar ka Mausam)

बिहार में भी दिसंबर के साथ ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, आरा समेत कई जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह और शाम धुंध और कोहरा लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को भी राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हिमालय से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है और रात की ठंड और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है।

हिमाचल और कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड (Himachal pradesh kashmir ka Mausam)

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी है। कुकुमसेरी में तापमान माइनस 6.3 डिग्री और ताबो में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला मौसम केंद्र के अनुसार 13 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी बढ़ सकती है।

कश्मीर घाटी में शीतलहर चरम पर है। जोजिला पास में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय देश में सबसे कम है। गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ट्रैवल प्लान से पहले मौसम जरूर देखें

अगर आप 13 दिसंबर के वीकेंड पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की इन स्थितियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कहीं घना कोहरा, कहीं शीतलहर और कहीं बर्फबारी आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा कि निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें और सावधानी के साथ सफर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+