Aaj Ka Mausam: यूपी, हिमाचल में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून की बारिश तो हो रही है लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है। आईएमडी का कहना है कि बारिश का ये दौर शनिवार-रविवार को भी जारी रहेगा।

तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -73 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -91 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई

इस बीच, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब तूफान में तब्दील हो सकता है इसके असर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने के आसार है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)

मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

हिमाचल में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात के अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर में भारी बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब में भी जमकर बरसेंगे बादल

बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भारी बरसात होने के आसार हैं।

केरल-कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

पटना, दरभंगा, सासाराम, आरा में भारी बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+