Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, चलेंगी तेज हवाएं, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में बारिश का दौर जारी है, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बादल बरस रहे हैं। कई राज्यों मे आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

पूरे दिन रूक-रूक कर बरसात होती रहेगी। आज यहां दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 110 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -75 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -86 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -95 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -97 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 98 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बंगाल, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना , बंगाल और राजस्थान में फिर से भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बादल फटने की वजह से आई बाढ़ के कारण हुई तबाही से हिमाचल में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी भी कई जगहों से रास्ते टूटे हुए हैं जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश (Aaj Ka Mausam)

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी है। यहां पर बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल

पंजाब-हरियाणा में तेज बारिश की आशंका है। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

राजस्थान में एक सर्कुलर प्रेशर बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से यहां पर भारी बारिश की उम्मीद है। सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में भारी बारिश की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+