Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सुबह-शाम रहेगी सिहरन, AQI भी खराब, क्या है बाकी राज्यों का हाल? आज कहां होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं धूप तो कहीं बारिश ने लोगो को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज उत्तर भारत के राज्यों में बारिश नहीं होगी लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने कहा है कि 17 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, तमिलनाडु में भारी बारिश होगी इसलिए सभी से अपील है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

दिल्ली में शु्क्रवार को मौसम शुष्क रहने वाला है और बारिश की संभावना नहीं है और सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड भी महसूस होगी। 17 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 6 बजे यहां पर AQI 286 है, जो कि अच्छी स्थिति नहीं है। दीपावली से पहले इस तरह से आबो हवा का बिगड़ना किसी भी तरह का शुभ संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -286 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -201 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -211 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -198 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -223 एक्यूआई

हरियाणा-पंजाब में आज मौसम शुष्क ही रहेगा ( (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली से सटे हरियाणा-पंजाब में आज मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं असम , सिक्किम और मणिपुर में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। मसूरी, पौड़ी , नैनीताल में भी मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं एमपी, गुजरात, छत्तीसगढ़ में भी आस आसमान साफ रहेगा और लोगों को हल्की सिहरन महसूस होगी, जो कि आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

जयपुर और सीकर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा (Aaj Ka Mausam)
जबकि अजमेर, अलवर, अनूपगढ़ , जयपुर और सीकर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, यहां पर हल्की बरसात हो सकती है। तो वहीं कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। तो वहीं चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और तेलंगाना में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications