Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली होने लगी ठंडी, क्या कहता है मौसम अपडेट?

Aaj Ka Mausam : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है, बुधवार सुबह लोगों को हल्की धुंध और मीठी सिहरन महसूस हुई जो कि संकेत है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में गिरावट होगी और सर्दी आएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 अक्टूबर तक यहां धुंध बढ़ने की चेतावनी दी है और कहा है कि सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 4-5 दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह के समय अच्छी खासी धुंध छाने लगेगी। जहां अभी तक केवल रात में ठंड महसूस हो रही थी।

Aaj Ka Mausam

वहीं अब सुबह भी तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है। धुंध के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली में अब गिरेगा तापमान, आएगी सर्दी (Aaj Ka Mausam)

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिवाली के बाद ही क्षेत्र में ठंड बढ़ने की संभावना है, क्योंकि तब तक कोई बारिश अपेक्षित नहीं है।सुबह 6 बजे यहां पर AQI 171 है, जो कि पिछले दिनों के मुताबिक थोड़ा बढ़ा हुआ है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -98 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -132 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -165 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -171 एक्यूआई

जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी। 18 अक्टूबर तक केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बेंगलुरु में तेज बारिश के आसार हैं इसके लिए अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

असम , सिक्किम और मणिपुर में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं असम , सिक्किम और मणिपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में से मौसम के शुष्क रहने के ही के आसार हैं। जबकि मसूरी, पौड़ी , नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, केदारनाथ-बदरीनाथ में आज मौसम साफ रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+