Aaj Ka Mausam: मुंबई-यूपी में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल? जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam: सितंबर का आधा महीना गुजर चुका है लेकिन इसके बावजूद देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी अपने ताजा अपडेट में कहा है कि कई प्रांतों में भारी बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से अलर्ट जारी है। सोमवार को दिल्ली में वैसे तो पानी बरसने के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे लोगों को उमझ झेलनी पड़ेगी।

17 सितंबर के बाद से यहां पर फिर से भारी बारिश का दौर जारी होगा क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। 15 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -69 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई

उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है,तो वहीं मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।

UP में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर में धीमी बरसात होने के आसार हैं तो वहीं अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में आज भी orange alert जारी है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

उत्तराखंड में होगी बरसात

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर में भारी बारिश और मुंबई में हल्की बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+