Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका है तो वहीं दिल्ली की सुबह हल्की बारिश के साथ हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में सोमवार को दिन भर बरसात होती रहेगी इसलिए राजधानी में 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार हो रही बरसात के कारण यहां की उमस से लोगों को राहत मिली हुई है। फिलहाल घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें। दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -95 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 112 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय में आज भी भारी बरसात के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी हैं।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, वाराणसी , आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बदायूं, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हाथरस, जौनपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ में भारी बरसात होगी।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी आज मौसम गीला ही रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications