Aaj Ka Mausam: UP में आंधी-पानी की आशंका, क्या दिल्ली में भी बरसेंगे बादल? जानिए मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो -तीन दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिली हुई है। आज के मौसम की बात करें तो आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश भी संभव है लेकिन 6 जून से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और सूरज की तपिश बढ़ेगी।

शुक्रवार से रविवार तक मौसम का यही हाल रहने वाला है, एक बार फिर से दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि अगले हफ्ते से फिर आंधी-पानी का दौर जारी होगा और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिलेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के बीच ही रहेगा।

Aaj Ka Mausam

वायु की क्ववालिटी में पहले से हुआ सुधार

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 162 दर्ज किया गया है, जो कि पहले से बेहतर है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।( सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 162 एक्यूआई · मध्यम
  • शादीपुर, दिल्ली · 156 एक्यूआई · मध्यम
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 153 एक्यूआई · मध्यम
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 142 एक्यूआई · मध्यम
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 220 एक्यूआई - बहुत खराब

यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

यूपी वालों के लिए आज खुशी का दिन है। यहां एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण कई जगहों पर आंधी-पानी की आशंका है, जिससे आज तापमान में गिरावट देखी जाएगी। प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में बारिश के मद्देनजर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

तो असम, मणिपुर, सिक्किम में बाढ़ की वजह अब तल 36 से ज्यादा लोगों की जान चुकी है, मौसम विभाग ने यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है, 7 जून तक यहां पर बरसात का यही हाल रहने वाला है।

कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि बंगाल और आंध्रा में भ आज हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+