Kal Ka Mausam: गुरु नानक जयंती पर कहां तूफान की दस्तक? 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट! दिल्ली-बिहार का मौसम?
Kal Ka Mausam, 5 November 2025: गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलेंगी, जबकि तमिलनाडु में 4-6 नवंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की-मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
IMD की दैनिक बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में सुषुप्त निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है, जो म्यांमार-बांग्लादेश तटों की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पाकिस्तान में सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम अस्थिर रहेगा। पिछले 24 घंटों में सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा दर्ज की गई। आइए जानते कहां-कहां तूफान का अलर्ट...

Rain Yellow Alert In 12 States: देश के 12 राज्यों में येलो अलर्ट: गरज-तूफान और भारी बारिश का खतरा
IMD ने 5 नवंबर (डे-1) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है:
-
भारी बारिश: तमिलनाडु
-
गरज-चमक और आकाशीय बिजली: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
डे-2 (6 November Ka Mausam): तमिलनाडु में भारी बारिश, नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, कोस्टल आंध्र प्रदेश में गरज-तूफान।
डे-3 (7 November Ka Mausam): तमिलनाडु में भारी बारिश, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, कोस्टल आंध्र प्रदेश में थंडरस्टॉर्म।
डे-4 से डे-5: कोस्टल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में गरज की संभावना। डे-6 और डे-7 में कोई बड़ा अलर्ट नहीं।
इसके अलावा, गुजरात, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक न जाने की सलाह दी गई है।
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर: बादल और कोहरा, प्रदूषण बढ़ेगा
दिल्ली-एनसीआर में गुरु नानक जयंती पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे AQI 300 (Delhi AQI) के पार जा सकता है। तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन प्रदूषण से सांस की दिक्कत बढ़ सकती है।
Bihar-UP Weather Update: बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड की दस्तक, मौसम शुष्क
बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश में दिन की धूप कमजोर, रात में 2-4 डिग्री की गिरावट। 9 नवंबर तक शुष्क मौसम, नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ेगी।
Uttarkhand Weather Alert: उत्तराखंड केपहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, शीत लहर
उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 4000 मीटर से ऊपर बर्फबारी संभव। येलो अलर्ट जारी, गरज के साथ आकाशीय बिजली का खतरा। 6-8 नवंबर तक मौसम शुष्क, मैदानों में कोहरा ठंड बढ़ाएगा।
Mumbai Weather Updates 5 November: मुंबई का मौसम?
मुंबई में नवंबर की शुरुआत ने राहत भरी ठंडक और साफ हवा दोनों का तोहफा दिया है। 4 नवंबर की सुबह तक शहर की वायु गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार देखा गया। औसतन AQI 62 से 95 के बीच रहा, जो 'अच्छी' श्रेणी में आता है। हाल ही में हुई हल्की बारिश ने तापमान कम करने और हवा को साफ करने में अहम भूमिका निभाई। कोलाबा में AQI सिर्फ 29 दर्ज हुआ जो शानदार माना जाता है। मझगांव में 39, बोरीवली में 79, भांडुप में 43 और मुलुंड में 71 का स्तर रहा - यानी लगभग पूरे शहर में हवा पहले से काफी बेहतर हुई है। अंधेरी, पवई और बायकुला जैसे इलाकों में भी हवा स्वस्थ मानी गई, जबकि केवल शिवड़ी में AQI 124 के साथ 'मध्यम' स्तर रहा।
यह सुधार हाल में अरब सागर पर बने दबाव और उससे हुई बारिश की वजह से देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि अब यह सिस्टम कमजोर हो गया है, और 5 नवंबर से बारिश धीरे-धीरे कम होती जाएगी। अगले दो दिनों तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 7 से 10 नवंबर के बीच मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ला नीना प्रभाव के चलते यह नवंबर पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहेगा। रातें हालांकि हल्की गर्म होंगी, और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम?
बेंगलुरु का मौसम भी फिलहाल आरामदायक बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 नवंबर से शहर में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन का तापमान करीब 29 डिग्री और रात का लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 5 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। आर्द्रता का स्तर 93 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगा। अगले दिन यानी 6 नवंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, केवल तापमान थोड़ा बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर, बेंगलुरु में हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा।
सावधानी बरतें: खुले में न रहें, स्थानीय अलर्ट फॉलो करें
- गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों या पानी से दूर रहें।
- तेज हवाओं में ड्राइविंग सावधानी से करें।
- मछुआरे और किसान मौसम अपडेट चेक करें।
- गुरु नानाक जयंती (Guru Nanak Jayanti Weather Alert) पर घर से बाहर निकलने से पहले जरूर अपने शहर का AQI व मौसम बुलेटिन देखें।
ये भी पढ़ें- MP Weather News: मध्य प्रदेश में कब से होंगी रातें ठंडी, जानिए मौसम का पूरा हाल – 6 नवंबर से साफ आसमान












Click it and Unblock the Notifications