Aaj Ka Mausam: दिल्ली, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां पहुंचा साइक्लोन 'शक्ति'?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है और आज से एक बार फिर से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार से दिल्ली, बिहार और राजस्थान में मौसम बिगड़ेगा। दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है तो वहीं बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में आज से मूसलाधार वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज और कल आंधी-पानी की आशंका है इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 6 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 101 एक्यूआई
चक्रवात 'शक्ति' के चलते महाराष्ट्र में अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
गुजरात तट पर बना शक्ति नामक भीषण चक्रवाती तूफान पहले से कमजोर हो गया है और ये पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। हालांकि खतरा तो नहीं है अब लेकिन फिर भी इसका असर देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में पहले की तुलना अब बारिश होने के आसार दिख रहे हैं इसलिए आज और कल के लिए विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकण में अलर्ट जारी है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में इसकी वजह से येलो अलर्ट जारी है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी है।
गुजरात में येलो अलर्ट
सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत में भारी बारिश की आशंका है, यहां पर येलोअलर्ट जारी है।

राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलोअलर्ट जारी है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश
प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में मूसलाधार बारिश की आशंका है।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास में आंधी-पानी का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications