Aaj Ka Mausam: यूपी के 11 और बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गुरुवार का दिन काफी मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि बहुत सारी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक आज यूपी से लेकर दिल्ली तक और उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक में हल्की से तेज बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के 11 और बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां भी हल्की से तेज बारिश के आसार हैं, जिसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिल सकता है।

आईएमडी ने पहले ही कहा था कि 18 सितंबर के बाद से राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और यहां पर बारिश का दौर शुरू होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 116 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -86 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 116 एक्यूआई
UP के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
आज यूपी के 11 जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी है। ये 11 जिले हैं - सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर , जहां पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि आगरा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या बलिया, बलरामपुर, बांदा, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ में हल्की बारिश होने की आशंका है।
बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
यहां के 7 जिले बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑेरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, जमुई में भी मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका
चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में तेज बारिश की आशंका है , जबकि देहरादून में रेड अलर्ट जारी है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका
जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक-तमिलनाडु में येलो अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, तेलंगाना, और कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों से अपील है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications