Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में छाया कोहरा, उत्तर भारत में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप जारी है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी कई प्रांतो में कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर यातायात धीमा है, गाड़ियां रोड़ पर रेंग रही हैं। हालांकि कई जगहों पर दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा।
मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में कमी आई है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। आज भी यहां पर हल्की बरसात का अलर्ट जारी है, जिससे सर्दी में इजाफा होगा।
दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क है (Aaj Ka Mausam)
जहां तक दिल्ली का सवाल है तो आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क है और तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे बना हुआ है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। तापमान अधिकतम लगभग 23°C व न्यूनतम लगभग 11°C रहेगा लेकिन यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -395 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -357 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -399 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -378 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 371 AQI
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि बाकी क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
बेंगलुरु में मौसम काफी सुहावना (Aaj Ka Mausam)
बेंगलुरु में आज वायु गुणवत्ता सामान्य से थोड़ी खराब स्तर तक हो सकती है। फिलहाल यहां मौसम काफी सुहावना और साफ है। सुबह से रात तक मौसम सामान्य रूप से साफ और धूप खिली रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के संकेत (Aaj Ka Mausam)
असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में मौसम सामान्य है और यहां पर हल्की बरसात के आसार हैं तापमान 22-28°C के बीच जा सकता है। बंगाल में तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications