Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ी ठंड,कश्मीर में पारा जीरो से नीचे, 4 राज्यों में Cyclone Ditwah मचाएगा तबाही

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों के अंदर उत्तर भारत के कई प्रांतों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, कश्मीर में तो कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे चल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। आईएमडी का कहना है कि अब सर्दी का कहर तेजी से बढ़ेगा इसलिए सभी सेहत का ख्याल रखें और बहर निकलते वक्त सावधानियां बरतें।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट हुई है और आने वाले हफ्तों में इसमें और भी इजाफा होगा।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की बात करें तो शनिवार की सुबह यहां पर धुंध की चादर देखी गई ,जो कि दिन चढ़ने के बाद हल्की हो गई है, आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार ही है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है। (सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -401 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -399 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -412 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -417 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 421 AQI

आईएमडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की ठंडी हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट जारी रहेगी। तो वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

हल्की बर्फबारी की संभावना (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आज हल्की बर्फबारी की संभावना है। मध्य और निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत में 'साइक्लोन दित्वा' का खतरा (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं दक्षिण भारत में 'साइक्लोन दित्वा' का खतरा मंडरा रहा है, ये बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

ये बहुत ही ताकतवर तूफान है इसलिए मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है और 1 दिसंबर तक के लिए यहां पर अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+