Aaj Ka Mausam: धुंध के आगोश में देश का 'दिल', कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, जानें IMD ने क्या कहा?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह धुंध के साथ हुई है जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ इसमें कमी आई है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले 24 से 48 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।
8 दिसंबर की सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

आईएमडी ने कहा है कि आज रात का तापमान इन प्रातों के कई शहरों में 4°C से 7°C के बीच रह सकता है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पारा शून्य के नीचे जा चुका है इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
मौसम शुष्क और आसमान साफ (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली में आज पूरे दिन मौसम शुष्क और आसमान साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। कोहरे की वजह से हाईवे पर यातायात धीमा रहा और ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह की कुछ उड़ानों पर भी हल्का असर देखने को मिला और यहां के AQI में फिलहाल कोई सुधार नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -399 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -309 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -312 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -313 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 311 AQI
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक उत्तरी भारत में कोहरा, शीतलहर, और कड़ाके की ठंड जारी रहेगी और सुबह और देर रात तापमान में तेज गिरावट हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की धूप के बावजूद ठिठुरन महसूस होगी।

अनावश्यक यात्रा से बचें (Aaj Ka Mausam)
लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें, बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाकर रखें और सुबह के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।
केरल और आंध्रा में बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में भी कई जिलों में दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा और सुबह-शाम ठंडी रहेगी। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications