Aaj Ka Mausam: दिल्ली में AQI बेहद खराब, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, चेन्नई में तूफान की आशंका, जानें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिवाली के बाद से दिल्ली की आबोहवा काफी खराब है, यहां का AQI काफी बुरी स्थिति में हैं तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह दिल्ली एक बार फिर से गर्म होने लगी है, हालांकि आज हवा की स्पीड पहले से बेहतर हुई है, जिसकी वजह से स्थिति पहले से बेहतर होगी।
दिल्ली में गुरुवार को मौसम साफ है और हल्की धुंध देखी गई है और आने वाले दिनों में इसमें अब इजाफा देखने को मिलेगा, फिलहाल 23 अक्तूबर को मौसम यहां शुष्क और आसमान साफ रहेगा और दिन में चटक धूप निकलेगी।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 435 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -379 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -420 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -435 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -359 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -435 एक्यूआई
पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। हिमाचल, कश्मीर और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे यहां के तापमान में कमी आएगी। जहां नॉर्थ में सर्दी की दस्तक हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में भारी बरसात ने आतंक फैलाया हुआ है।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
चेन्नई समते कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications