Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में लखनऊ जैसी गर्मी, जानिए कब होगी बारिश? क्या है IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त बढ़े हुए तापमान की वजह से दुखी और परेशान है। दिल्ली मार्च महीने में ही उबल रही है तो वहीं यूपी के कई जिलों में कल बारिश हुई है। मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम का रौद्र रूप अभी से ही देखने को मिल रहा है।

सबसे ज्यादा हैरानी वाली खबर तो बेंगलुरु से आई है, अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर ये शहर इन दिनों तपने लगा है।

Aaj Ka Mausam

यहां भी लखनऊ जैसी गर्मी पड़ने लग गई है। मौसम का ये बदलाव स्थानीय लोगों के लिए तकलीफदेह है तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट जानकर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

हफ्ते के अंत में बेंगलुरु में तापमान और बढ़ेगा (Aaj Ka Mausam)

दरअल आईएमडी का कहना है कि इस हफ्ते के अंत में बेंगलुरु में तापमान और बढ़ेगा। केवल बेंगलुरु ही नहीं कर्नाटक के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं, जिनमें तुमकुरु, रामनगर, मैसूर, मांड्या, कोडागु, कोलार, हसन, चिकमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और ग्रामीण-शहरी कन्नड़ का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहां पर दिन में हीटवेव चलने के भी आसार हैं।

कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश (Aaj Ka Mausam)

हालांकि, उडुपी, कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर जैसे जिलों में तापमान सामान्य रहने के आसार है। इस बीच, पश्चिमी घाट और कोटे और बांदीपुर जैसे क्षेत्रों में कुछ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहने की उम्मीद (Aaj Ka Mausam)

जहां कर्नाटक का ये हाल है, वहीं दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है और आज भी यहां पर पारा 32 डिग्री के आस-पास ही रहेगा तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं असम में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है इसलिए पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश होने के आसार हैं और इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

हीटवेव से बचने के उपाय क्या है?
  • हीटवेव से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
  • दिन के गर्म समय में बाहर जाने से बचें।
  • अगर बाहर जाएं तो सिर ढंकें और आंखों पर चश्मा लगाएं।
भारत में हीटवेव का सीजन कौन सा है?

आमतौर पर भारत में हीटवेव का सीजन मार्च से जून तक का होता है लेकिन राजस्थान जैसे राज्यों में ये सीजन जुलाई तक भी चला जाता है।

क्या इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी?

भारतीय मौसम विभाग ने इस साल यानी कि साल 2025 में साल 2024 से ज्यादा गर्मी पड़ने की बात कही है और उसने पहले ही कहा था कि इस बार गर्मी का आगमन जल्दी होगा। फिलहाल मार्च की गर्मी ने बता दिया है कि उसकी बात सही निकली है।

 

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+