Aaj ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में ठंड, दक्षिण में मॉनसून बरकरार! IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam: भारत के कई हिस्सों में 4 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां उत्तर भारत में ठंडी हवाओं और बर्फबारी की शुरुआत होगी, वहीं दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून के कारण बारिश जारी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं।

उत्तर भारत में ठंड की आहट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NCR में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के वक्त हल्की धुंध या स्मॉग रह सकता है।

Aaj ka Mausam 4th Nov

दिल्ली में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्के बादल दिख सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 'अभी छोड़ दें दिल्ली', राजधानी की हवा बनी जहर, AQI पहुंचा सीजन के हाईएस्ट लेवल पर, डॉ. गुलेरिया ने दी चेतावनी

तापमान में गिरावट शुरू

4 नवंबर के बाद उत्तर और मध्य भारत में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगेगी।

दक्षिण भारत में मॉनसून का असर जारी

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के आसार भी हैं। केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर मॉनसून अभी सक्रिय है और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा।

मध्य और पश्चिम भारत में भी गरज-चमक

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है।
गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है। तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में सामान्य मौसम

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) का पूर्वानुमान है। समुद्र किनारे जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

4 नवंबर को एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ेगा और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो सकती है, वहीं दक्षिण, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक जारी रहेगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर मॉनसून की सक्रियता के कारण हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: मोंथा तूफान के बाद मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखेगा असर, कैसा रहेगा तापमान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+