Aaj Ka Mausam: आंधी -पानी के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, UP-Bihar समेत 15 राज्यों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam: मानसून के आने में भले ही देरी हो लेकिन कई राज्यों में बारिश होने से लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली हुई है, मौसम विभाग ने आज भी देश के 15 राज्यों में आंधी-पानी की अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बरसात के दौरान 90 की स्पीड से हवाएं चलेंगी इसलिए लोगों से अपील है कि वो घर से बाहर निकलके वक्त एक बार मौसम अपेडट जरूर चेक करें।

आईएमडी ने जिन 15 राज्यों में आं मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 3 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान है, यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी/घंटा रह सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 38°C और न्यूनतम 29°C रह सकता है, जिससे दिन भर गर्मी के बाद शाम को राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राजधानी लखनऊ में 3 जून को अधिकतम तापमान 38°C व न्यूनतम 29°C रह सकता है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 3 से 5 जून तक भारी बारिश की चेतावनी है, जिसमें पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर जिले शामिल हैं।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड के लिए 3-4 जून को बारिश-तूफान की चेतावनी है, जिसमें पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और अल्मोड़ा जैसे शहर शामिल हैं। यहां 70 से 75 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में भी 3-4 जून को भारी बारिश व आंधी का अनुमान है। कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में 75 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मनाली का अधिकतम तापमान 13°C व न्यूनतम 5°C तक पहुंचने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका

जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू, पुंछ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी और अनंतनाग में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। श्रीनगर में 3 जून को अधिकतम तापमान 26°C व न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है।

राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान

राजस्थान में 3 से 5 जून तक चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 50 से 55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह पढ़ें:Monsoon 2026: क्यों तरसा रहा है मानसून? केरल में बारिश के बाद भी लेट, IMD ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें:Monsoon 2026: क्यों तरसा रहा है मानसून? केरल में बारिश के बाद भी लेट, IMD ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें:Monsoon 2026: केरल पहुंचने वाला है मानसून लेकिन एल नीनो बिगाड़ सकता है खेल, क्या है IMD का अपडेट?
यह पढ़ें:Monsoon 2026: केरल पहुंचने वाला है मानसून लेकिन एल नीनो बिगाड़ सकता है खेल, क्या है IMD का अपडेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+