Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कोहरे-स्मोग की जुगलबंदी, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 28 December 2025: पूरा उत्तर भारत इस वक्त कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 'आज से लेकर आने वाले पूरे हफ्ते में अब कई राज्यों में गलन देखने को मिलेगी इसलिए सभी को हेल्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।'

IMD ने कहा है कि 'दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पारा तेजी से गिरेगा और लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा, जिसका अर्थ ये हुआ कि न्यू ईयर की शुरुआत भयंकर सर्दी के साथ होगी।'

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 28 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। कोहरे और स्मोग की जुगलबंदी की वजह से इस वक्त दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट चल रही हैं तो वहीं बहुत सारी भी ट्रेनें भी अपने निर्धारित वक्त से काफी पीछे हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं आज भी यहां पर AQI बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -401 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -451 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क 401 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -488 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली 489 AQI

Aaj ka Mausam 28 December 2025: उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में सर्दी का असर ज्यादा रहेगा। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ में ठंड और कोहरा छाया हुआ है। तो वहीं यहां पर आज तापमान 5 से 9 डिग्री (न्यूनतम), 17 से 21 डिग्री (अधिकतम) रहने वाला है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Aaj ka Mausam 28 December 2025: बिहार का मौसम

कड़ाके की ठंड के बीच आज पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे सर्दी में इजाफा होगा। यहां न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Aaj ka Mausam 28 December 2025: राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Aaj ka Mausam 28 December 2025: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। पर्यटक स्थलों पर ठंड काफी बढ़ सकती है ।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

  • कोहरे के बीच सुबह और रात में सफर करने से बचें या फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाकर रखें।
  • किसान मौसम को देखते हुए फसलों की सिंचाई और कटाई का निर्णय लें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+