Kolkata School Holiday: कोलकाता में बारिश की वजह से कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? IMD अलर्ट के बाद आया नया अपडेट
Kolkata Schools Shut Due to Heavy Rainfall: कोलकाता में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या के बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार, 23 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। ताकि उन्हें खराब मौसम में आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व हिस्से में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह शहर के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
किन जिलों में होगी भारी बारिश
IMD का कहना है कि लो-प्रेशर के असर से दक्षिण बंगाल में व्यापक बारिश होगी। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति बुधवार तक बनी रह सकती है।
स्कूलों से संपर्क में रहें अभिभावक
प्रशासन ने सभी अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे स्कूल प्रबंधन से लगातार संपर्क में रहें। स्कूल कब से दोबारा खुलेंगे, इसकी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में कोलकाता पर आसमानी आफत, हाथी पर सवार होकर आईं मां, क्या दोनों में है कोई कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications