Aaj Ka Mausam: होलिका दहन पर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल का चढ़ेगा पारा, कैसा है दिल्ली हाल?
Aaj Ka Mausam 2 March 2026 on Holika Dahan: आज होलिका दहन का पावन पर्व है लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी परेशान करने वाला है, उसने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन डेलवलप हुआ है है जिसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यो में तापमान में वृद्धि होगी।
आईएमडी ने आज पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पश्चिमी यूपी और एमपी में पारा चढ़ने की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है और घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ और ड्राई रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है तो वहीं यहां कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 286 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -279 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -284 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति में आज भी आंधी-तूफान की आशंका है, कुछ स्थानों पर स्नोफॉल हो सकता है।
West Bengal Weather Updates: पश्चिम बंगाल का चढ़ेगा पारा
कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में इजाफा होगा जिससे आने वाले दिनों में यहां पर तेजी से गर्मी बढ़ेगी।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका बनी हुई है।
Rajasthan weather update: राजस्थान का मौसम अपडेट
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, और भीलवाड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री इजाफा हो सकता है।
North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश
सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, यहां बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
Karnataka weather Forecast: कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका
बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहरी, बेलगावि, बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर, शिवमोग्गा में शाम तक बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications