Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पारा 5 डिग्री से कम, UP-बिहार में हड्डी गलाने वाली ठंड, 3 राज्यों में Rain Alert
Aaj Ka Mausam: हाड़कंपानेवाली सर्दी से परेशान पूरे उत्तर भारत में इस पूरे सप्ताह राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बहुत ज्यादा ही डराने वाला है। आईएमडी ने कहा है कि अब कई राज्यों में बारिश होगी और पारा और नीचे जाएगा, जिससे ठंड बहुत ज्यादा बढ़ेगी।
कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सभी राज्य इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। तो वहीं हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए रेन अलर्ट जारी हुआ है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में इस वक्त पारा 2 डिग्री पहुंच गया है, आज भी सुबह कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान लगभग 5°C - 7°C नोट किया है और अधिकतम लगभग 14°C - 18°C के बीच रहने का अनुमान है तो वहीं आज तड़के कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया था, हालांकि दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 276 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -279 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -239 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -283 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही रेन अलर्ट जारी है , कश्मीर और हिमाचल के कई जिलो में पारा शून्य से नीचे चल रहा है, ये पूरा हफ्ता ऐसे ही रहने वाला है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: क्या है उत्तर प्रदेश का हाल?
पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, पूर्वी यूपी में ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ी हुई है। आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज (इलाहाबाद), गोरखपुर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बरेली, झांसी, और मुरादाबाद में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam: बिहार में 'कोल्ड डे' की स्थिति
बिहार में भी 13 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए रेन अलर्ट जारी किया है। तापमान सुबह कम रहेगा और दिन में भी मौसम सुहावना होने के बजाय ठंडा ही बने रहने की संभावना है। अभी बारिश की संभावना कम है, लेकिन कोहरे से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
Aaj Ka Mausam: तमिलनाडु, में होगी बारिश
चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, कर्नाटक में वैसे तो मौसम शुष्क है लेकिन बेंगलुर समेत कई जिलों में मौसम ठंडा है , तो वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और झारखंड भी शीत लहर की चपेट में रहने वाले हैं।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications