आज का मंत्रः दुर्घटना से बचने का मंत्र
नई दिल्लीः दिनभर दिन देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण से आए दिन कोई भी दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इससे कई लोगों को परेशानी होती है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर को इस मंत्र का जाप करता है तो वो दुर्घटना से बच सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं दुर्घटना से बचने का मंत्र-

दुर्घटना से बचाव का मंत्र है-
दुर्घटना से बचाव का मंत्र है- यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र को स्थिर मंत्र के नाम से जाना जाता है। बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर शाम के समय उत्तर की ओर मुख करके 3 बार इसका उच्चारण किया जाए तो काफी शुभ जाता है।

करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है
इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है - ॐ भूर्भुव: स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं ।। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो योनः प्रचोदयात् क्लीं क्लीं क्लीं क्लीं ।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। यदि आप अपने करियर में खुद को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप फलदायक साबित हो सकता है।

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र-
डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्वीं क्लीं आंजनेयाय नमः। इस मंत्र को अंजनी मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सात दिनों तक दिन में तीन बार किया जाता है। अगर आप लगातार इसका जाप करते हैं तो आपकी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का-
बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-
शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं शं शनैश्चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

संतान की भलाई का मंत्र है
संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

सदा खुश रहने का मंत्र है
सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

निरोग रहने का मंत्र है-
निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।












Click it and Unblock the Notifications