आधार कार्ड से बैंक अकाउंट से लिंक होने की जानकारी, मोबाइल से इस तरह करें चैक
Recommended Video

नई दिल्लीः आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करने के लिए सरकार ने 31 मार्च 2018 की सीमा तय की है, पहले ये तारीख 6 फरवरी 2018 थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस तारीख को बढ़ा दिया गया। अब सभी को 31 मार्च से पहले अपने आधार को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ना होगा, कई बार हम जब फोन करते हैं तो इसके बारे में जानकारी भी दी जाती है। कई लोगों को संदेह होता है कि उनका बैंक अकाउंट आधार के साथ लिंक हुआ है या नहीं। इसे जानना बेहद आसान है।

मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करें
Step 1: अपने मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करें। आपसे आधार नंबर इंटर करने को कहा जाएगा। अब आपको अपना 12 डिजिट का आधार इंटर करना होगा। अगर आपके द्वारा इंटर किया गया नंबर ही है तो आपको येस लिखकर भेजना होगा।

Aadhaar UIDAI website पर जाना होगा
Step 2:आपके द्वारा येस लिखकर भेजने पर आपका आधार नंबर जिस बैंक के साथ लिंक है उसका नाम लिखा आएगा। इस तरह से आप घर बैठे अपने बैंक अकाउंट को आधार नंबर के साथ लिंक होने के बारे में जान सकते हैं। अगर आपका आधार नंबर कई बैंकों के साथ लिंक है तो आपको थोड़ी मुसीबत हो सकती है, क्योंकि यहां केवल एक ही बैंक अकाउंट का नाम दिखाया जाता है। उदारहण के लिए अगर आपका आधार नंबर ICICI, SBI, Kotak Mahindra, से लिंक है तो उस बैंक अकाउंट का नाम बताया जाएगा, जिसे आपने आखिर में लिंक लिया था। अगर सारी जानकारी चाहिए तो फिर आपको Aadhaar UIDAI website पर जाना होगा।

वेबसाइट पर मिल जाएगी सारी जानकारी
इसके लिए आपको http://resident.uidai.gov.in/ लिंक खोलना होगा। Aadhaar services के पेज पर सबसे नीचे आपको "Check Aadhaar-Bank Account Linking Status" लिखा दिखेगा। इसे दो बार क्लिक करें। captcha text पर अपना आधार नंबर लिखें। नंबर लिखने के बाद आपके registered mobile number पर एक OTP भेजा जाएगा। इसे इंटर करने के बाद आपको आपके द्वारा आखिर में किए गए बैंक अकाउंट की जानकारी देगा। सारे बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए आपके हर बैंक की वैबसाइट पर विस्ट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications