लोनावला में दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था युवक, 400 फीट गहरी खाई में मिली लाश

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पास लोनावला में दोस्तों के साथ लोनावला घूमने आये 23 वर्षीय युवक की लायन्स पॉइंट इलाके में 400 फीट खाई में गिरने से मौत हुई है। यह घटना रविवार की रात को 1 बजे के करीब घटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोनावला पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। 400 फीट खाई से शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों ने शव को बाहर निकाला। नचिकेत पवार (23, हिंगोली) मृत यवक का नाम हैं।

A youth fell in four hundred feet ditch in Pune

महाराष्ट्र के हिंगोली परिसर से अपने चार दोस्तों के साथ नचिकेत लोनावला की हसीन वाडिया देखने आया था। रविवार को देर रात नशे की हालत में नचिकेत लोनावला के लॉयन्स पॉइंट पर पहुंचा। इस पॉइंट पर नचिकेत सुरक्षा रेलिंग के आगे जाकर खड़ा हो गया।

शराब के नशे में होने के कारण नचिकेत अपना संतुलन खोने से वो 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में नचिकेत की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी नचिकेत के दोस्तों ने लोनावला पुलिस को देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दूसरे दिन सोमवार को शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम को शव बाहर निकालने के लिए बुलाया गया। शिवदुर्ग टीम ने 400 फीट खाई में उतरकर नचिकेत पावर का शव बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+