जिम में एक्सरसाइज करने वालों के लिए दिल दहलाने वाली खबर
नासिक में एक युवक ने तीन दिन पहले ही जिम ज्वाइन किया है। एक्सरसाइज करते समय अचानक उसकी मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता लड़का था।
नासिक। आजकल लोग अच्छी बॉडी बनाने के लिए जिम की ओर काफी आकर्षित हुए हैं। जल्द से जल्द फिटनेस पाने की चाह में आप अपनी जान खतरे में डाल सकते हैं, जिसका जीता जागता नजारा नासिक में देखने को मिला। नासिक के बॉडी जोन जिम में एक 19 वर्षीय लड़के की जिम करने के दौरान मृत्यु हो गई।

अजिंक्य लोलके इंजीनियरिंग का विद्यार्थी था। शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब जिम में कसरत करने गया था। अचानक बेहोश होने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस बात से जिम में मौजूद सभी लोग हक्का-बक्का रह गए।
जिम में एक्सरसाइज करते हुए अजिंक्य की अचानक मौत से सभी परेशान है। अजिंक्य का परिवार सिडको के उपेंद्रनगर में रहता है, पिता सरकारी नौकरी में हैं और मां आंगनवाडी में शिक्षिका हैं। अजिंक्य की दो बहने हैं। अजिंक्य को पढाई के साथ खुद की फिटनेस का बहुत ख्याल था।

फिट रहने के लिए जिम ज्वाइन किया था लेकिन यह जिम ही अजिंक्य को भारी पड़ा। अजिंक्य ने तीन दिन पहले ही ज्वाइन किया था। परिवार के इकलौते लड़के की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
अजिंक्य की मौत किस वजह से हुई, यह मेडिकल रिपोर्ट में पता चल जाएगा। अजिंक्य की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। सिक्स पैक और फिटनेस के पीछे लगकर शरीर और मन में तनाव देना कितना उचित है, इस पर विचार करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications