वायरल किताब का दावा-12 साल पहले ही हो गई थी घातक कोरोना वायरस की भविष्यवाणी, क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली। चीन के बाद दुनियाभर में फैलते जा रहे 'कोरोना वायरस' ने अब भारत में भी खलबली पैदा कर दी है, दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत तेज हो गई है। कुल 28 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।
Recommended Video

'एंड ऑफ डेज: प्रीडिक्शन एंड प्रोफेसीज अबाउट द एंड ऑफ द वर्ल्ड'
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक किताब वायरल हो रही है, जिसमें कोरोना वायरस को लेकर 12 साल पहले ही दावा किया जा चुका है, इस किताब का नाम 'एंड ऑफ डेज: प्रीडिक्शन एंड प्रोफेसीज अबाउट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' है, जिसके लेखक सिल्विया ब्राउन है, आपको बता दें कि यह किताब 2008 में पब्लिश हुई थी।

किताब में घातक बीमारी का जिक्र
हालांकि किताब में जिस वायरस का जिक्र हुआ है, उसका नाम कोरोना नहीं है, बल्कि किताब में यह लिखा है कि साल 2020 के आसपास एक गंभीर निमोनिया जैसी बीमारी पूरी दुनिया में तहलका मचा देगी और ये बहुत सारे लोगों के लिए जानलेवा सिद्ध होगी, ये बीमारी बहुत घातक होगी जो कि फेफड़ों और ब्रोन्कियल नलियों पर सीधा प्रभाव करेगी, किताब में जिस बीमारी का जिक्र है उसके लक्षण पूरी तरह से कोरोना से मिलते हैं इसलिए कहा जा रहा है कि आज से करीब 12 साल पहले ही इस वायरस के बारे में भविष्यवाणी हो गई थी।

जल्द ही गायब हो जाएगा 'कोरोना वायरस'!
लेकिन इस किताब में यह भी लिखा है कि जितनी तेजी से यह बीमारी फैलेगी उतनी ही तेजी से अचानक ये गायब भी हो जाएगी इसलिए इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि कोरोना वायरस का खात्मा भी जल्द ही हो जाएगा।

कुछ खास बातें
- कोरोना वायरस से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं।
- अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।












Click it and Unblock the Notifications