आर्मी कैंप छोड़ दो बार भाग चुका है शादी के लिए क्रेजी जवान कहता है- शादी के बाद नहीं ज्‍वॉइन करनी सेना

नई दिल्‍ली। इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स के लिए इन दिनों उनका का ही एक जवान परेशानी का कारण बना हुआ है। हुआ यह कि वो आर्मी कैंप से बार-बार भाग जा रहा है। ऐसा दूसरी बार हुआ जब 4 महीने बाद पकड़ में आया फौज बेंगलुरु रेलवे स्‍टेशन से भाग गया। अधिकारी उसे वापस कैंप ले जा रहे थे। जवान का कहना है कि वह शादी करके आर्मी ज्‍वाइन नहीं करना चाहता है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कृष्णानगर के स्थानीय निवासी और सैनिक पी नवीन, जो 2 बार आर्मी से भाग चुके हैं। वह तकरीबन 4 महीने पहले आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों से बचकर रफूचक्कर हो गए थे। 4 महीने बाद मिलिटरी ने उन्हें फिर पकड़ लिया लेकिन इस बार भी वह बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से भाग निकले। आर्मी फिर से उनकी तलाश में जुट गई है।

आर्मी कैंप छोड़ दो बार भाग चुका है शादी के लिए क्रेजी जवान कहता है- शादी के बाद नहीं ज्‍वॉइन करनी सेना

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नवीन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खासतौर पर उन्होंने देशप्रेम और अपने घर की तंगहाली की वजह से आर्मी जॉइन की थी। नवीन ने भारतीय सेना में 8 वर्ष 5 महीने तक सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन काम और साहस की वजह से आर्मी में खूब नाम कमाया। हालांकि, साल 2017 में वह हरियाणा में अंबाला मिलिटरी कैम्प की मद्रास रेजिमेंट से भाग निकले। दरअसल, वह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं और फिर से आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हैं।

कथित तौर पर नवीन शादी करना चाहते हैं और शादी के बाद आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हैं। नवीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के अंतर्गत अधिकारियों के कर्तव्यों में दखल का मामला दर्ज कर लिया गया है। भले ही नवीन फिर से आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हों लेकिन अधिकारियों ने तय किया है कि वे एक बार फिर नवीन को पकड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+