कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी हैं तेलंगाना सीएम की पत्नी, पहली नजर में दिल हार बैठे थे रेवंत रेड्डी
Telangana CM Revanth Reddy Love Story: तेलंगाना में कांग्रेस को बंपर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले 56 वर्षीय अनुमुला रेवंत रेड्डी के हाथ में अब राज्य की कमान है। बेहद ही जुझारू नेता कहे जाने वाले रेड्डी को लोग तेलंगाना का डीके शिवकुमार कह रहे हैं।

जिस तरह से कर्नाटक चुनाव में डीके ने कांग्रेस की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी और बीजेपी को करारी हार दी थी ठीक उसी तरह से रेड्डी ने तेलंगाना से केसीआर को आउट करने में अहम रोल निभाया और इसी कारण पार्टी आलाकमान ने उनपर भरोसा दिखाया और राज्य का सिंहासन उन्हें सौंप दिया है।
कांग्रेस को 64 सीटें मिली, केसीआर का हो गया पत्ता साफ
आपको बता दें कि 119 विधानसभा सीट वाले तेलंगाना के चुनाव में इस बार कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं तो वहीं बीआरएस को 39 और भाजपा को आठ सीटें हासिल हुई हैं।
रेवंत रेड्डी का सियासी सफर काफी दिलचस्प
मालूम हो कि रेवंत रेड्डी का सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनके एक निर्दलीय उम्मीदवार से लेकर सीएम बनने तक की यात्रा में कई मोड़ आए लेकिन हर मोड़ को पार करके वो ज्यादा ताकतवर बनकर आगे बढ़े। साल 1996 में जन्मे रेवंत रेड्डी ने एवी कॉलेज से आर्ट में स्नातक किया है, उन्होंने राजनीति के सफर की शुरुआत एबीवीपी छात्र नेता के रूप में की थी।
साल 2017 में रेड्डी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी
इन्होंने साल 2007 में महबूब नागर से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव जीता और फिर टीडीपी ज्वाइन की और साल 2009 में ये टीडीपी से पहली बार विधायक बने। लेकिन ये साथ साल 2017 में टूटा और रेवंत ने कांग्रेस ज्वाइन की और इसके बाद इनका राजनीति करियर आगे बढ़ता ही चला गया और नतीजा आपके सामने ही है, आज वो तेलंगाना के सीएम बन गए हैं।
जयपाल रेड्डी की भतीजी हैं गीता रेड्डी
जितना दिलचस्प उनकी सियासी सफर रहा है उतनी ही रोचक उनकी निजी लाइफ है। आपको बता दें कि सियासत की पिच पर बेहद ही आक्रामक नजर आने वाले रेवंत को पहली नजर में अपनी पत्नी गीता से प्रेम हो गया था। मालूम हो कि गीता रेवंत रेड्डी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी की भतीजी हैं।
पहली नजर में गीता रेड्डी पर दिल हार बैठे थे रेवंत
कहा जाता है कि नागार्जुनसागर डैम के पास बोटिंग के दौरान रेवंत ने पहली बार गीता को देखा था और वो पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन अपने प्रेम को पाने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे क्योंकि तब रेवंत केवल एक छात्र नेता थे और इस वजह से गीता रेड्डी की फैमिली इस शादी के लिए रेडी नहीं थी।
रेवंत और गीता की एक बेटी है निमिषा हैं
लेकिन वक्त बदला और रेड्डी की मेहनत काम आई और गीता की फैमिली ने दोनों को शादी की मंजूरी दे दी और इसके बाद साल 1992 में रेवंत ने गीता से शादी कर ली। रेवंत और गीता की एक बेटी है निमिषा है, जिनकी शादी रेड्डी मोटर्स के मालिक जी वेंकट रेड्डी के बेटे सत्यनारायण रेड्डी से 2015 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications