VIDEO: पिल्ले ने खदेड़ दिया अपने से बीस गुना बड़े 3 शेरों को
नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा कि किसी का महज बड़ा होना उसकी ताकत का सबूत नहीं होता। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है एक वायरल वीडियो में।

इंटरनेट पर आए दिन बहुत सारी वीडियो अपलोड होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो ऐसी होती हैं जो वायरल होती हैं। इंटरनेट पर इन दिनों ऐसी ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पिल्ला मांस खा रहा है और शेर के कुछ बच्चे उसके पास आते हैं और कोशिश करते हैं कि उससे मांस का टुकड़ा छीनकर खुद खा लें।
शेर के बच्चों की लाख कोशिशों के बाद भी पिल्ले ने उन तीनों में से किसी को भी अपने मांस के टुकड़े में से जरा सा भी हिस्सा छीनने नहीं दिया।
इतना ही नहीं, उस पिल्ले ने अपने से 20 गुना बड़े शेरों के बच्चों को दूर तक खदेड़ भी दिया। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह शेयर किए बिना नहीं रह पा रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications