पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा गिरा, 6 लोग घायल

Recommended Video

    West Bengal: Bardhaman Railway Station की Building Collapses, मची अफरा तफरी, Video | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा शनिवार शाम ढह गया। स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास हुए इस हादसे में कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, बर्धमान में स्टेशन की इमारत का हिस्सा रात 8.10 बजे ढह गया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था।

    A portion of a building at Barddhaman Railway Station has collapsed West Bengal

    रेलवे स्टेशन पर जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त यहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद मलबे में कई यात्रियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक मलबे हादसे में 6 यात्री घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। 4 अन्य घायलों को प्रथामिक चिकित्सा दी गई। इस हादसे से बर्धमान शाखा में ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यात्रियों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

    पूर्वी रेलवे के जनरल मैनेजर सुनमीत शर्मा ने बताया कि बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा आज रात लगभग 8:30 बजे ढह गया। इस घटना में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भेज दिया गया, जबकि चार अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया।

    पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, हादसे की जगह पर निर्माण कार्य चल रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूर्वी रेलवे ने इस मामले को लेकर हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं। 033-26411661, 033-26413660, 033-26402241, 033-26402242, 03326402243 पर संपर्क कर घायलों से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+