सुषमा स्वराज की पहल पर पाकिस्तानी बच्चे रोहन को मिलेगा दिल का उचित इलाज
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते भले ही सरगर्मियों के बीच सांसे लेते हों लेकिन देश की ईमानदार छवि की राजनेता सुषमा स्वराज इन सारी बातों को भूलकर एक पाकिस्तानी शख्स मदद के लिए आगे आईं। सुषमा जी की पहल का नतीजा है कि यह पाकिस्तानी शख्स अपने चार माह के बच्चे का इलाज कराने के लिए सोमवार शाम जेपी अस्पताल पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि इस पाकिस्तानी शख्स के बच्चे रोहान को दिल की बीमारी है। जिसके चलते वह अपने बच्चे का उचित इलाज कराना चाहता था।

हाल ही में इस पाकिस्तानी शख्स ने टिवटर पर अपने चार माह के बच्चे के इलाज की गुहार लगाई थी। इनकी फरियाद के बाद न सिर्फ सुषमा जी ने उनका वीजा बनवाया बल्कि वह भारत पहुंचने में कामयाब भी रहे। बच्चे के पिता ने बताया कि बतौर विदेश मंत्री होते हुए भी उन्होंने हमारी बहुत मदद की है। उनके बच्चे के बिगड़ते हालात तब सामने आ सके जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की बिगड़ती हालात का हवाला देकर मदद की गुहार लगाई है। केन सिड ने टिवटर पर अपने बीमार बच्चे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत शब्दों में लिखा है मेरे बच्चा उचित इलाज नहीं मिलने के लिए महरूम क्यों रहे। इस पर उन्होंने सुषमा जी से प्रश्नात्मक शब्दों तक में यह पूछ लिया कि कोई जवाब है क्या सुषमा मैडम या सर सरताज ?
विदेश मंत्री सुषमा ने बड़े ही अच्छे शब्दों में उसका जवाब दिया और कहा कि आप परेशान न हो जो भी उचित होगा आपको वो इलाज दिया जाएगा। उन्होंने उनको ज्यादा कुछ समझाते हुए पूरा रास्ता सुझाया कि उन्हें क्या करना चाहिए? उन्होंने कहा कि आप भारतीय उच्चायोग में संपर्क स्थापित करें। हम आपकी हर संभव मदद करेंगे और आपको वीजा भी समय अनुसार उपलब्ध हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications